Nupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा की गर्दन पर इनाम का एलान करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार

नेशनलNupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा की गर्दन पर इनाम का एलान करने...

Date:

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने जब से पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की है देश में बवाल मचा हुआ है, हत्याएं हो रही हैं, धमकियाँ दी जा रही हैं, टीवी, अखबार, सोशल मीडिया में एक जंग  छिड़ी हुई है. इसी बीच हिन्दू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल अजमेर दरगाह शरीफ के एक खादिम सलमान चिश्ती के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया, सलमान चिश्ती को अब गिरफ्तार किया जा चूका है.

Read also: Bharatiya Janata Party Issued Letter: नूपुर को भाजपा ने दिया झटका, कहा- किसी भी धर्म का अपमान स्वीकार नहीं

बता दें कि अजमेर दरगाह के एक खादिम सलमान चिश्ती ने नूपुर शर्मा की गर्दन पर इनाम घोषित था, इस बारे में सलमान चिश्ती ने वीडियो जारी किया था जिसमें वो कहा रहा है कि नूपुर शर्मा की गर्दन कलम करने वाले को वह अपना घर इनाम में देगा। वो अपने वीडियो सन्देश में अपनी बात को ख्वाजा बाबा के दरबार का सन्देश बता रह है. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और अजमेर दरगाह का ये खादिम फरार हो गया.

Read also: Special Story: क्या नूपुर, नवीन की गिरफ़्तारी इसलिए चाहती हैं मायावती?

वहीँ पुलिस के मुताबिक खादिम सलमान चिश्ती आपराधिक पृष्भूमि का व्यक्ति है और नशे का आदी भी, उसके खिलाफ हत्या और हत्या की वारदातों में शामिल होने के कई केस दर्ज हैं. यह वीडियो उसने दरगाह के ही एक हुजरे में बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. उधर खादिमों की अंजुमन ने सलमान की इस हरकत से खुद को अलग कर लिया है इसके अलावा अजमेर दरगाह शरीफ के दीवान के ज़ैनुल आबेदीन अली खान ने भी सलमान के वीडियो की निंदा की है. उन्होंने कहा कि खादिम सलमान के विचारों को दरगाह का सन्देश नहीं माना जा सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related