Assam floods : असम में बाढ़़ से भीषण तबाही, खिलौने की तरह टूटकर बिखरी ट्रेन की बोगियां

नेशनलAssam floods : असम में बाढ़़ से भीषण तबाही, खिलौने की तरह...

Date:

गुवाहाटी। असम इस समय बाढ़ से भीषण तबाही मची हुई है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। असम के 20 जिलों में पूरी तरह भयावह स्थिति बनी हुई है। बाढ़ और बारिश से असम में भयावह हालात पैदा हो गए। असम में खिलौनों की तरह पहाड़ी इलाके में ट्रेन की बोगियां टूटकर बिखर गई। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले तक जहां रेलवे प्लेटफॉर्म हुआ करता था लेकिन अब वहां कीचड़ है।

Also Read : Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मामले में जानिए क्या कहता है कांग्रेस के जमाने का बना उपासना कानून 1991

असम में बाढ़ से 20 जिलों के लगभग दो लाख लोग प्रभावित हैं। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से रेल सड़क संपर्क पूरी तरह से खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। 
दीमा हसाओ पर्वतीय जिले का बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया। आज मंगलवार सुबह तक आठ लोगों के मारे जाने की जानकारी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि बाढ़ से होजाई कई लाख लोग प्रभावित  हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार भारी भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश के चलते पटरियों पर जलभराव हो गया है। लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो दिनों से दो ट्रेनें फंसी हैं। जिसमें लगभग 28 सौ यात्रियों को भारतीय वायु सेना की सहायतस से सुरक्षित निकाल गया है। वहीं दक्षिणी असम, त्रिपुरा और मिजोरम को जाने वाले रेल लिंक पिछले दो दिनों से बंद हो गए हैं।

गुवाहाटी के अधिकाश इलाकों में एक सप्ताह से जलभराव की स्थिति है। गत शुक्रवार से पूरे राज्य में भारी बारिश हो रही है। शहरों के इलाकों में सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जो इलाके बाढ़-बारिश से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एक समय वह वेटलैंड था। जैसे-जैसे शहर बढ़ता गया। निचले इलाकों में कंस्ट्रक्शन बढ़ा। तेजी से शहरीकरण के कारण वेटलैंड सिकुड़ता गया और कंक्रीट के इलाके बढ़ने से शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अभी हालात कब समान्य होंगे इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Also Read : Taj Mahal Controversy: विवादों के बीच ASI ने जारी कीं ताजमहल के तहखाने की कुछ तस्वीरें

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related