नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीफू से शांति, एकता का संदेश देंगे। इसके बाद वे डिब्रूगढ़ में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य असम को विकास के पथ पर बढ़ाना है। प्रधानमंत्री आज सुबह 11 बजे कार्बी आंगलोंग जिला पहुंचेगे इसके बाद से वे दीफू में ‘शांति, एकता, विकास रैली’ को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
Read also: देवभूमि में भाजपा के संकटमोचक बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नमो के बूते पार्टी ने पाई सत्ता
प्रधानमंत्री दीफू के पशु चिकित्सा महाविद्यालय,पश्चिम कार्बी आंगलोंग के डिग्री कॉलेज के अलावा कोलोंगा में कृषि महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। असम राज्य में 500 करोड़ रुपये की ये नई परियोजनाएं प्रदेश में कौशल और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में 2950 अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। राज्य में इन अमृत सरोवरों को 1150 करोड़ रुपये की धनराशि से विकसित किया जाएगा।
पीएमओ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इससे असम की शांति और विकास रफ्तार पकड़ेगी। केंद्र और असम सरकार द्वारा छह कार्बी उग्रवादी संगठनों के साथ ओएमएस हुआ है। इस समझौता से पूर्वोत्तर में शांति के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। ‘शांति, एकता और विकास रैली’ में प्रधानमंत्री का संबोधन पूर्वोत्तर में शांति पहल को बढ़ावा देना है।

