Anti Narcotics Cell ने गुजरात के भरूच में छापा मारकर पकड़ी 1000 करोड रुपये की ड्रग्स,सात गिरफ्तार

नेशनलAnti Narcotics Cell ने गुजरात के भरूच में छापा मारकर पकड़ी 1000 करोड...

Date:

मुंबई। मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी कार्रवाई में एक हजार करोड रुपये से भी अधिक की ड्रग बरामद की है। ड्रग कारोबारियों के खिलाफ मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की ये बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल वर्ली यूनिट ने आज मंगलवार को गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने छापेमारी में 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया। अंतराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत 1,026 करोड़ रुपये बताई गई है। मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल ने इस मामले में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Read also: Jammu Kashmir ITBP Bus Accident: आईटीबीपी बस हादसे की छानबीन करेगी जेकेपी-आईटीबीपी, घायल हिमवीर में अधिकांश की हालत नाजुक

इससे पहले जून के महीने में गुजरात के समुद्री इलाके में करोड़ों रुपये के ड्रग्स की खेप बरामद  की गई थी। गुजरात के कच्छ जिले के जखौ में बीएसएफ और कच्छ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन बरामद की थी। कार्रवाई में गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव के साथ सात पाकिस्तानियों को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, इससे पहले बीते साल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सितंबर 2021 में 3000 किलो ड्रग्स पकड़ी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी। राजस्व खुफिया निदेशालय ने अफगानिस्तान से आयात की गई दो कंटेनर से 3000 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में चेन्नई से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि मुंद्रा र्पोअ का मालिकाना हक अडानी पोर्ट के पास है। अडानी पोर्ट गौतम अडानी की कंपनी है। यह खेप आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पंजीकृत मेसर्स आशी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा आयात की गई थी और इसे टेल्कम पाउडर बताया था। इससे पहले भी मई 2022 में 56 किलो और जुलाई 2022 में 75 किलो ड्रग्स पकड़ी थी। लगातार ड्रग्स की बरामदगी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाए थे  कि राज्य सरकार के मंत्री और विधायक ड्रग्स के नशीले कारोबार में लिप्त हैं। जिसके कारण इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related