Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में केजरीवाल ने किया शिक्षा की गारंटी का एलान

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में केजरीवाल ने किया शिक्षा की गारंटी का...

Date:

गुजरात दौरे पर आज भुज पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘AAP ’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को छठी चुनावी गारंटी दी. यह गारंटी है शिक्षा की गारंटी, इससे पहले वह पांच गारंटी गुजरात की जनता को दे चुके हैं. शिक्षा की गारंटी की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर वह दिल्ली के बच्चों के लिए ऐसा कर सकते हैं, तो देश के दूसरे राज्यों के बच्चों के लिए भी कर सकते हैं. 

भुज में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर हमें भारत को No.1 देश बनाना है तो यह भाषणबाज़ी से नहीं होगा, हमें सबसे पहले शिक्षा को ठीक करना पड़ेगा! बिना शिक्षा को ठीक किये भारत अमीर देश नहीं बनेगा और भारत अमीर तभी बनेगा जब भारत के लोग अमीर बनेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को अब मुफ्त और अच्छी शिक्षा की दी जाएगी. गुजरात के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे.

Read also: बिलकीस बानो का सम्मान या अपमान?

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा और जिसने ज़्यादा फीस ली है, उसे सरकार वापस कराएगी।  गुजरात के किसी भी स्कूल को नाजायज फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं मिलेगी, सभी स्कूल सरकार से अनुमति लेकर ही फीस में इज़ाफ़ा कर पाएंगे। आप संयोजक ने कहा कि गुजरात के स्कूलों के सभी टेंपरेरी टीचर्स को नई वैकेंसी निकलकर परमानेंट किया जायेगा। इसके अलावा से सिर्फ शिक्षा से जुड़ा काम ही लिया जाएगा. 

केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि एक पार्टी दोस्तवाद फैला रही है तो दूसरी परिवारवाद। उन्होंने कहा कि “दोस्तवाद” इस देश को खा रहा है। इन्होंने अरबपति दोस्तों का 10 Lakh Crore का Loan और 5 लाख करोड़ का Tax माफ़ कर दिया। इन्होंने आपके खाने-पीने की चीज़ पर Tax लगा दिया। ये ग़रीबों का पैसा अपने उद्योगपति दोस्तों को Transfer करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related