एशिया कप की यादें: जब वीरू ने बल्ले से नहीं गेंदबाज़ी से किया कमाल

स्पोर्ट्सएशिया कप की यादें: जब वीरू ने बल्ले से नहीं गेंदबाज़ी से...

Date:

15वां एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है. टीम इंडिया एशिया कप की सबसे सफल टीम है, भारत ने अबतक 7 बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया को इसबार भी खिताब का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है हालाँकि अपना आठवां खिताब पाने के लिए उसे पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों से निपटना होगा.

एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था. तब से लेकर अबतक बहुत से रिकॉर्ड्स बन चुके हैं जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनके बारे में काफी लोगों  को कम जानकारी होगी. तो आइये ऐसे ही कुछ जाने अनजाने रिकॉर्ड पर कुछ चर्चा की जाय. शुरुआत वीरेंद्र सहवाग से, जैसा कि आपको मालूम ही है कि नजफगढ़ के सुल्तान अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने थे लेकिन एशिया कप में सहवाग के नाम गेंदबाजी में एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज है. दरअसल 2010 में खेले गए एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ वीरू ने 2.5 ओवर में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट लिए थे. बता दें कि यह एशिया कप के एक पारी में किसी गेंदबाज की बेस्ट स्ट्राइक रेट वाली गेंदबाज़ी है.

अरशद अयूब को आज की नयी पीढ़ी शायद नहीं जानती होगी, बता दें कि एक ऑफ स्पिनर के रूप में टीम इंडिया की बहुत से मैचों में नुमाइंदगी करने वाले अरशद अयूब एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जो एशिया कप में 5 विकेट ले सके हैं. अरशद अयूब ने 1988 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था, तब उन्होंने 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे.  

Read also: Anti Narcotics Cell ने गुजरात के भरूच में छापा मारकर पकड़ी 1000 करोड रुपये की ड्रग्स,सात गिरफ्तार

वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों के बहुत चर्चे होते हैं, भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को एशिया दो बेस्ट टीम माना जाता है लेकिन हैरानी होती है यह जानकर कि एशिया कप के पिछले 14 सीजन में एक बार भी इन दोनों चिर प्रतिद्वंदियों के बीच फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया है. बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप में 13 बार भाग लिया है लेकिन वह भी खिताब जीतने में नाकाम रही है.

रिकॉर्ड की बात करें तो आपको बताता चलूँ कि एशिया कप का पहला सीज़न राउंड रोबिन के आधार पर खेला गया, प्रत्येक टीम का एक-दूसरे मुकाबला हुआ , भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर चैम्पियन बनी जबकि श्रीलंका ने दूसरा स्थान हासिल किया था. भारत के कप्तान उस समय सुनील गावस्कर थे. 

बल्लेबाज़ी के मास्टर  सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते हुए कुल 17 विकेट चटकाए हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में सचिन एशिया कप में 10वें नंबर पर है. वहीँ 971 रनों के साथ एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंद पर 183 रन की पारी खेली थी जिसमें 22 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. अगर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी की बात करें तो श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस ने 2008 में भारत के खिलाफ फाइनल में 13 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related