Holi 2023: ड्रोन बरसाएगा रंग, Modi और स्पाइडरमैन खेलेंगे गुलाल की होली

धर्मHoli 2023: ड्रोन बरसाएगा रंग, Modi और स्पाइडरमैन खेलेंगे गुलाल की होली

Date:

मेरठ। इस बार होली पर ड्रोन से रंग बरसेगा। वहीं मोदी और स्पाइडरमैन एक दूसरे से रंग गुलाल की होली खेलेंगे। आज मंगलवार से होली का रंग फिजा में घुलना शुरू हो गया है। मेरठ में हर तरफ आलम रंगीन और रूमानी है। बढ़ रहे तापमान के बीच भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आ रही है। मेरठ में जगह-जगह होली का रंग उड़ रहा है। बाजार में तरह-तरह की पिचकारियां और रंग गुलाल की लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इस बार मोदी मुखौटे औ स्पाइडरमैन मुखौटों की डिमांड हैं। मोदी और स्पाइडरमैन मुखौटों के अलावा अन्य मुखौटे भी बाजार में आज खूब बिके।

वहीं इस बार बाजार में विशेष प्रकार के ड्रोन आए हैं जो होली रंगों की बौछार करने के लिए तैयार हैं। इस बाद लोग ढोल की थाप पर नाचेंगे और गाएंगे तो वहीं ऊपर से ड्रोन रंगों की बौछार करेगा। ड्रोन के अलाव इस बार बाजार में पिस्टल पिचकारी आई है। जो रंगों की बौछार करेगी।
मेरठ में आज मंगलवार की दोपहर से रंग और गुलाल लेकर लोग निकल पड़े। लोगों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

बच्चों के लिए पिस्टल कलर गन और कलर बम

बाजार में इस बार बच्चों के लिए पिस्टल कलर गन और कलर बम भी मौजूद हैं। आज मेरठ के सदर बाजार में बच्चों ने जमकर इनकी खरीदारी की। रंग खेलने के लिए बच्चे इस बार बिल्कुल अलग तरीके की तकनीक अपनाना चाहते हैं। वहीं बाजार में भी इस बार होली के अवसर पर विशेष तरह की चीजें आई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related