PM Modi Government: 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देगी केंद्र की पीएम मोदी सरकार

नेशनलPM Modi Government: 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देगी केंद्र की पीएम...

Date:

नई दिल्ली। बेरोजगार के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने अब नौकरी बांटने का फैसला कर लिया है। इसके लिए अब अगले डेढ़ साल में भाजपा की केंद्र सरकार बेरोजगारों के बीच 10 लाख नौकरी बांटेगी। ऐसी जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार,डेढ़ साल में केंद्र सरकार के कई विभागों में 1.5 लाख बेरोजगारों की भर्ती की जा सकेगी। PMO के ट्वीट में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। समीक्षा के बाद निर्णय लिया कि अगले डेढ़ सालों में बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए मिशन मोड के तहत काम किया जाएगा। इस दौरान 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी।

Also read: हज़ारो करोड़ रूपये की परियोजनाओं की शुरुआत कर पीएम मोदी ने आदिवासियों को साधा

भाजपा सरकार के इस ऐलान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। उनका कहना है कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक हर साल दो लाख लोगों केा भी नौकरी नहीं दी गई। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल, केंद्र सरकार पर रोजगार को लेकर सबसे अधिक हमला करते रहे। विपक्ष का आरोप है कि पिछले कुछ सालों में लाखों लोगों की नौकरियां चली गई। बेरोजगारी बढ़ रही है। पिछले कई सालों के चुनाव में विपक्ष ने बेरोजगार को चुनावी मुद्दा बनाया है। ऐसे में मोदी सरकार ने ये फैसला लेकर विपक्ष को जवाब देने की कोशिश की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...