Political Gain For BJP: सियासी फायदे के लिए भाजपा के हुए ‘आप’ के “बाली”

उत्तराखंडPolitical Gain For BJP: सियासी फायदे के लिए भाजपा के हुए 'आप'...

Date:

देहरादून:  मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये। महज कुछ दिन पहले ही आप में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी फिर ऐसा क्या हुआ कि बाली आप का दामन छोड़ कमल के खेमे म जा पहुँचे। उनके इस फैसले के बाद राजनितिक गलियारों में उनके इस फैसले का पोस्टमार्टम होने लगा। राजनितिक जानकार मानते है की उनका यह फैसला उनक राजनितिक भविष्य को तय करने वाला है। दरअसल अगले साल राज्य में निकाय चुनाव होने है ऐसे में दीपक बाली का यह फैसला उनके काशीपुर नगर निगम से उनकी दावेदारी को दर्शा रहा है। रियल स्टेट से राजनीति में आये दीपक बाली को कई भाजपा नेताओं का करीबी माना जाता है। जिसमे सबसे पहला नाम सूबे के मुखिया उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का आता है। जिसके बाद उनके भाजपा में आना और काशीपुर से मेयर की दावेदारी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। बाली हाल ही में विधानसभा से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुके है जिसमे उन्हें 16 हजार से अधिक मत भी मिला था। बाली के आनन् फानन में आप को छोड़ भाजपा में जाना इन्ही सियासी गणित की और इशारा कर रहा है। हालंकि काशीपुर नगर निगम की मेयर सीट फिलहाल आरक्षित है। लेकिन जानकार मानते है की बदले हुए परिसीमन में यह सीट सामान्य होगी और उससे दीपक बाली की दावेदारी भाजपा की और से होगी।

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

 सीएम धामी का दावा और बाली की सोच

दीपक बाली को भाजपा ज्वाइन कराने के लिए भाजपा कार्यलय पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं। सीएम धामी ने दावा किया कि आने वाले समय में हिमाचल  और आसपास के राज्यों में भी आप का इसी तरह  से सफाया हो जायेगा। झाड़ू छोड़ भगवा रंग  में रंगे दीपक बाली ने बताया कि उन्होने आम आदमी पार्टी को उनकी कार्यप्रणाली व राष्ट्रविरोधी सोच के चलते निराश होकर छोड़ा है । उन्होने कहा कि वह युवा मुख्यमंत्री धामी के सूबे के विकास को लेकर किए कार्य व भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से पहले ही प्रभावित थे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...