मोदी सरकार की महंगाई पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी आरबीआई बढ़ा सकती है रेपो रेट

बिज़नेसमोदी सरकार की महंगाई पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी आरबीआई...

Date:

बाजार:- बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने हेतु अभी हाल ही के आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। वही अब खबर आ रही है कि आरबीआई एक बार पुनः अगले हफ्ते होने वाली अपनी मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकता है ब्रोकरेज कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मई में मुद्रास्फीति का आंकड़ा सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।  
सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आगामी समय मे भारतीय रिजर्व बैंक रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकती है। विशेषज्ञयों का कहना है कि अगस्त की समीक्षा में भी वह 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर ऐसा नहीं होता है तो आरबीआई अगले हफ्ते 0.50 प्रतिशत और अगस्त में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का मन बना सकता है।
हालांकि अभी तक इस संदर्भ में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने कोई पुष्टि नहीं की है हालाकि उन्होंने यह जरूर कहा था की आरबीआई आगमी समय मे सम्भवतः महंगाई पर लगाम कसने हेतु रेपो रेट में वर्द्धि कर सकती है। वही इस सन्दर्भ में विशेषज्ञयों का कहना है कि रेट हाइक, फूड या फ्यूल इंफ्लेशन को कम करने में अप्रभावी होगा. लेकिन सामान्य इंफ्लेशन को और बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकता है। 
वही मुद्रसफीति में इस तरह का उछाल काफी खतरनाक है इससे आगामी समय मे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यह वित्त वर्ष की शुरुआत के लिए बुरे संकेत दे रहा है। वही अगर अब रेपो रेट दर बढ़ाई गई तो इसका प्रभाव बैंको पर भी पड़ेगा। अगर आरबीआई अगले हफ्ते रेट हाइक करता है तो इससे आपकी ईएमआई फिर बढ़ सकती है. आपके होम लोन की ईएमआई अगले महीने से ही बढ़ सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related