लाल बजरी यानि रोलां गैरों के बादशाह राफेल नडाल ने एकबार फिर फ्रेंच ओपन का टाइटल अपने नाम कर लिया। फाइनल में उन्होंने नॉर्वे के नौजवान खिलाड़ी कास्पर रूड को बड़ी आसानी से सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-0 से पराजित कर अपना 100 फीसदी रिकॉर्ड बरकरार रखा. नडाल अबतक 14 बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं और हर बार खिताब उनके सिर पर सजा है.
Also Read : French Open : पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीता दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब
स्पेन का यह टेनिस स्टार अबतक अपनी झोली में 22 ग्रैंड स्लैम टाइटल डाल चूका है. 36 वर्ष पूरे चुके नडाल फ्रेंच ओपन में पुरुषों के सिंगल्स का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए. इस मौके पर कास्पर रूड ने कहा कि रोला गैरों पर मैं कोई पहला खिलाड़ी नहीं हूँ जो नडाल का शिकार बना, इसके साथ ही उन्होंने कहा की उन्हें उम्मीद है कि नडाल का सफर अभी जारी रहेगा.
पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे आठवीं वरीयता प्राप्त रूड कास्पर के आइडियल नडाल के सामने टिक पाना मुश्किल साबित हुआ. नडाल ने पहला सेठा बड़ी आसानी से 6-1 से जीत जीत लिया था . दूसरे सेट में हालांकि रूड ने जरूर कोशिश की और एक वक्त 3-1 से बढ़त भी हासिल की लेकिन नडाल ने अपने अनुभव और कुछ कास्पर की अनुभवहीनता का फायदा उठाते हुए वापसी की और पांच गेमों को लगातार जीतकर 2-0 से मैच में बढ़त ले ली थी. तीसरे सेट में तो नडाल ने कास्पर को अपने पास फटकने भी नहीं आने दिया.
Also Read : French Open 2022 Live: 14 वें खिताब से बस दो क़दम दूर नडाल
बता दें कि राफेल नडाल पिछले साल नोवाक जोकोविच से सेमीफाइनल में हार गए थे. इस बार नडाल ने जोकोविच से क्वार्टर फाइनल में हराकर उस हार का हिसाब बराबर कर लिया था. सेमीफाइल में नडाल को जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से जोरदार टक्कर मिल रही थी, लेकिन वह बीच में ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे.

