Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौतों पर सरकार गंभीर, गठित की जांच समिति

उत्तराखंडChar Dham Yatra: चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौतों पर सरकार...

Date:

देहरादून। चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौतों पर प्रदेश की धामी सरकार गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा के दौरान हुई श्रद्धालुओं की मौत की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया है। वहीं चार धाम यात्रा में व्यवस्था की निगरानी और उसकी जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन करने की घोषणा की है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सरकार चार धाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं की मौत के कारण को जनता के समक्ष रखेगी।

Also read: चारधाम यात्रा : एक दिन में चार श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात तक चारधाम व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की मौतों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की मौतों की जांच के लिए तुरंत एक समिति गठित करने का फैसला किया।  इस दौरान सीएम धामी ने विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं में अब तक 124 की मौत हो चुकी है।

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था निगरानी के लिए चार धाम यात्रा से जुड़े विभाग के अधिकारियों की विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात ध्यान विशेष रूप से रखा जाए कि चार धाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का नकारात्मक संदेश लोगों के बीच नहीं जाए। यात्रा के दौरान जो मृत्यु हुई हैं। उनकी वास्तविक कारणों की स्थिति आम लोगों के सामने रखी जाए। जिससे लोग उसके बारे में जान सकें। 

Also read: चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए स्लाट पाने के लिए लाइन में गुजर रही श्रद्धालुओं की रातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बुजुर्ग श्रद्धालुगण अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद ही यात्रा पर निकलें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग बुजुर्ग एवं बीमार श्रद्धालुओं के लिए उचित स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य,पर्यटन,परिवहन और राज्य आपदा मोचन बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related