निर्दोष है मेरा बेटा, कल होगा पुलिस के सामने हाजिरः टेनी

उत्तर प्रदेशनिर्दोष है मेरा बेटा, कल होगा पुलिस के सामने हाजिरः टेनी

Date:


निर्दोष है मेरा बेटा, कल होगा पुलिस के सामने हाजिरः टेनी

  • लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, किसानों के वेश में उपद्रवी थे मौजूद

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में मेरा बेटा आशीष मिश्रा पूरी तरह से निर्दोष है, कल वह पुलिस के सामने पेश होकर अपने निर्दोष होने का सबूत देगा। आज लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर खीरी हिंसा में मुख्य आरोपी अपने बेटे आशीष मिश्रा का बचाव करते नजर आये। उन्होंने अब तक बेटे के पुलिस के सामने न आने का कारण उसका स्वास्थ खराब होना बताया।

Read also: केंद्रीय मंत्री के घर नोटिस हुआ चस्पा, आशीष मिश्रा को किया तलब (लीड)

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित अवध क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक मेें भाग लिया। अजय मिश्रा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपने बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में निर्दोष बताया। उन्होंने आशीष के शनिवार को जांच एजेंसियों के सामने पेश होकर अपनी बेगुनाही का सबूत देने का दावा भी किया। अजय मिश्रा का कहना है कि इस मामले में विपक्षी दल ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा किसी के साथ पक्षपात नहीं करती। इस घटना में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान किसानों के वेश में कुछ उपद्रवी भी मौजूद थे।

Read also: कभी भी गिरफ्तार हो सकता है आशीष मिश्रा

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग विपक्षी दल पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है की भाजपा सरकार की शह पर खुलेआम घुम रहे आरोपी साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...