भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं अंकित, कांग्रेस से नाम जोड़ा जाना दुःखद

उत्तर प्रदेशभाजपा के सक्रिय सदस्य हैं अंकित, कांग्रेस से नाम जोड़ा जाना दुःखद

Date:

  • जावेद अहमद खान प्रवक्ता यूपीसीसी ने कहा, अंकित का नाम जोड़कर डाॅ दास व काँग्रेस को बदनाम करने की है साजिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना में युवा कारोबारी अंकित का नाम काग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अखिलेश दास से जोड़ा जा रहा है। अखिलेश दास के भतीजे अंकित का नाम लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में सामने आ रहा है। इस संबंध में जावेद अहमद खान प्रवक्ता यूपीसीसी ने कहा कि लखीमपुर हिंसा में अंकित का नाम जोड़ना डाॅ अखिलेश दास और कांग्रेस को बदनाम करने साजिश है। अंकित का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और वह भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।

Read also: लखीमपुर हिंसा: भाजपा के लिए दर्द, कांग्रेस के लिए दवा

जावेद अहमद खान ने आज एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि लखीमपुर की दुःखद घटना में लखनऊ निवासी युवा कारोबारी की कथित उपस्थिति को लेकर उनके चाचा पूर्व मंत्री डाॅ अखिलेश दास गुप्ता व काँग्रेस का नाम महज उस युवक की पहचान के लिए लिया जाना नितांत एक ओछा षड्यंत्र है। इसमें संकुचित मानसिकता के साथ डाॅ दास व कांग्रेस को बदनाम करने के षड्यंत्र की सीधे बू आ रही है। जिस युवा कारोबारी अंकित का नाम काँग्रेस जनप्रिय नेता समाज सेवक, शिक्षाविदपूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अखिलेश दास जी से जोड़ने की कवायद कर छवि को कलंकित करने के लिये किया जाना दुःखद है। काँग्रेस के करोड़ो कार्यकर्ता, समर्थक व डाॅ दास के लाखों प्रशंसक आहत है। अंकित का सच सभी को स्पष्ट है कि वह भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्य है।

Read also: विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाई अहम बैठक

अंकित का काँग्रेस से कोई सम्बन्ध नही है, न कभी रहा है व डाॅ अखिलेश दास जी कांग्रेस परिवार से जुड़े थे इसलिए बदनाम करने का षड्यंत्र किया गया जो माॅफी के लायक नही है। अंकित, डाॅ दास के परिवार के संग नहीं रहते बल्कि उनका आवास और परिवार अलग रहता है। हम लखीमपुर की घटना पर दुख व्यक्त करते हैं। ईश्वर सभी निर्दोष मृत व्यक्तियों की आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related