- पंजाब में दलित सीएम और लखीमपुर हिंसा में प्रियंका की सक्रियता का फायदा पार्टी को मिलना शुरू
मेरठ। पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने के बाद लखीमपुर खीरी हिंसा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलना शुरू हो गया है। आज बसपा को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दलितों के हित में सोेचती है।
Read also: पंजाब में चन्नी के बाद अब दलितों पर कांग्रेस का फोकस
आज बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पश्चिम यूपी अध्यक्ष योगी जाटव द्वारा बसपा छोड़कर आये दलित समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी व महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक की मौजूदगी में बसपा छोड़कर आने वाले दलित समाज के बाॅबी जाटव, देवेंद्र जाटव, विवेक कुमार हरित, संदीप कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार, गौरव कुमार जाटव, अरुण कुमार, अभिषेक हरित, कुलदीप सिंह, विनीत कुमार को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी।
बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ही दलितों की हितैषी पार्टी जो दलितों के सम्मान के लिये हरवक्त तैैयार रहती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ही पूरे प्रदेश में दलितों के लिए लड़ाई लड़ रहे है। नौजवानों, किसानों, बेरोजगारो, गरीबो, दलितों, शोषितों, वंचितों, मजदूरों आदि के अधिकारों के लिये कांग्रेस ही संघर्ष कर रही है।
Read also: पंजाब चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कहकर कांग्रेस ने दलितों का अपमान किया : भाजपा
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प0 यूपी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष योगी जाटव, महानगर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अखिल कौशिक, अनुसुचित जाति विभाग के महासचिव अरुण कुमार एडवोकेट, सचिव कमल जाटव, डाॅक्टर प्रशांत गौतम,सुरेंद्र यादव, राहिला खान, रीना शर्मा, सायरा, रमन पारचा, नईम राणा, अंसार अहमद, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

