जमीअतुल उल्माए हिन्द महमूद मदनी गुट ने मुसलमानों से ज्ञानव्यापी मस्जिद मुद्दे को सड़क पर न लाने की अपील की है, साथ ही कहा है कि इस विषय पर टीवी डिबेट्स में जाने से उलेमा, वक्ता और स्कॉलर्स परहेज़ करें. जमीअतुल उल्माए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने अपने एक बयान में कहा कि शरारती तत्वों की वजह से ज्ञानव्यापी मस्जिद का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
Also Read : कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा हटाए गए, 19 मई को दाखिल होगी सर्वे रिपोर्ट
कुछ शरारती तत्व और पक्षपाती मीडिया इसे भावनात्मक लबादे में लपेटकर दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. इन हालात में जमीअतुल उल्माए हिन्द भारत के सभी लोगों विशेषकर भारत के मुसलमानों से अपील करती है कि इस मामले में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन से बचा जाये..
मुस्लिम संगठन ने कहा कि मामले में मस्जिद इंतेज़ामिया एक पक्षकार के रूप में विभिन्न अदालतों में कानूनी लड़ाई लड़ रही है. उम्मीद है कि इस लड़ाई को अंत तक कामयाबी से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश के अन्य संगठनों से भी उन्होंने अपील की कि वह इस मामले में सीधे तौर पर हस्तक्षेप न करें, जो भी मदद करना हो वह अंजुमन इंतेज़ामिया की करें।
Also Read : Gyanvapi Mosque Complex Controversy: तालों से जकड़ा गया वुजूख़ाना, 24 घंटे रहेगी CRPF की नज़र
मौलाना मदनी ने टीवी और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहसबाज़ी करने से बचने की सलाह दी है. बता दें कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने भी एक हंगामी मीटिंग कर धर्म स्थलों की सुरक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है.

