Etah Crime News: एटा में स्कूल प्रबंधक के बेटे ने कक्षा-9 की छात्रा से क्लास रूम में बंदकर किया रेप, क्षेत्र में तनाव की स्थिति

उत्तर प्रदेशEtah Crime News: एटा में स्कूल प्रबंधक के बेटे ने कक्षा-9 की...

Date:

एटा। जिले के स्कूल प्रबंधक के बेटे द्वारा कक्षा नौ की छात्रा को स्कूल के कमरे में बंद कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। स्कूल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं घटना के बाद से स्कूल प्रबंधक परिजनों समेत फरार है। थाना बागवाला इलाके के लभैंटा सूरजपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रबंधक के बेटे ने कक्षा-9 की छात्रा को स्कूल के कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात के बाद पीड़ित छात्रा ने घर पहुंच कर अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात जब अपने परिजनों को बताई। इसको जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता मासूम के पिता ने थाने पहुंचकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि कक्षा नौ की छात्रा रोज की तरह ही स्कूल पढ़ने गई थी। जब स्कूल से छुट्टी के काफी देर बाद भी छात्रा घर वापस नहीं आयी। उसकी तलाश की गयी।

Read also: Accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में तीन की मौके पर मौत और 32 घायल

उसने घर आकर बताया कि उसके साथ स्कूल मैनेजर के बेटे ने जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया है। छात्रा के मुंह से दुष्कर्म की बात सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुष्कर्म की जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों ने आरोपी की घेराबंदी करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मासूम के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर पूरा इलाका स्कूल के पास एकत्र हो गया। लोगों ने स्कूल पर पथराव किया। लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई। घटना से क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। पीडित के पिता ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related