BJP Victory: गजब! यहां पर तो मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा को खूब किया वोट, गठबंधन का प्रत्याशी हुआ ढेर

विधानसभा चुनावBJP Victory: गजब! यहां पर तो मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा को...

Date:


BJP Victory: गजब! यहां पर तो मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा को खूब किया वोट, गठबंधन का प्रत्याशी हुआ ढेर

हापुड़। UP Election Results 2022| जिले में भाजपा (BJP) ने पूरी तरह से क्लीन स्पीप किया और यहां पर इसकी कुशलता का श्रेय भाजपा की मारक रणनीति को दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि जिले में भाजपा को मुस्लिम महिलाओं (Muslim women) ने भी वोट किया। यह बात बूथों में पड़े मतदान कह रहे हैं जो कि काफी अचंभित करने वाला है। एक तरफ जहां भाजपा तीनों सीटों पर विपक्ष की घेराबंदी में जुटी थी वहीं दूसरी ओर पार्टी इस रणनीति पर भी विचार कर रही थ कि किसी तरह से भाजपा के तीनों प्रत्याशी चुनाव जीत जाए।

Read also- Karhal: फिर तो करहल में टूटेगा स्थानीय प्रशासन का कहर!

लेकिन जब मतगणना के दौरान ईवीएम (EVM) से वोट निकले तो ईवीएम ने उन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की भी पोल खोल दी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से भाजपा को जमकर वोट मिले। इतनी उम्मीद तो भाजपा के प्रत्याशी को भी नहीं थी। अब ये वोट मुस्लिम इलाकों में किसने डाले यह तो ईवीएम ही जाने। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्लिम वर्ग की महिला मतदाताओं ने भाजपा को वोट ​किया होगा। आंकड़े बता रहे हैं कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर भाजपा को खूब वोट मिले। बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या में कुल 22 बूथों पर सुबह से ही मुस्लिम मतदाताओं (Muslim voters) की लाइन लगी रही। यह माना जा रहा था कि यहां पर गठबंधन और बसपा प्रत्याशी को वोट डाले जा रहे हैं। लेकिन इन बूथों पर भाजपा के विजयपाल आढ़ती को 1007 वोट मिले। जो कि चमत्कार से कम नहीं है। यानी भाजपा ने जहां विपक्षियों के गढ़ में सेधमारी की वहीं मुस्लिम बस्तियों से भी उसको खूब झमाझम वोट पडे। गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह का कमला अग्रवाल स्कूल में बूथ है। ये मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। लेकिन यहां पर भी भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह को पछाड़ दिया। भाजपा के विजयपाल आढ़ती ने सदर सीट पर पांच बार के विधायक गजराज सिंह को 6933 मतों से हराया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...