मस्क की चीन से नज़दीकियां, ड्रैगन ने टेस्ला कारों पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए

फीचर्डमस्क की चीन से नज़दीकियां, ड्रैगन ने टेस्ला कारों पर लगे सभी...

Date:

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के लिए उनकी अचानक चीन यात्रा फायदेमंद साबित हुई है. चीन ने डेटा सुरक्षा नियमों के अनुपालन के मुख्य परीक्षणों को पास करने का हवाला देते हुए देश में टेस्ला कारों पर लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में चीन ने डेटा सुरक्षा का हवाला देते हुए टेस्ला कारों पर कई प्रतिबंध लगाए थे।

चीन ने डाटा सुरक्षा लीक होने समेत अन्य कारणों से देश के सैन्य ठिकानों के अलावा सरकारी इमारतों में भी टेस्ला कारोंकी एंट्री पर बैन लगाया था, लेकिन एलन मस्क ने टेस्ला के रिजल्ट घोषित होने के बाद अचानक चीन का दौरा किया और अपनी कारों पर लगे प्रतिबंधों को लेकर चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से इस संबंध में बातचीत की थी. इस बातचीत का फौरी असर भी देखने को तब मिला चीन ने टेस्ला कारों पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

टेस्ला के सीईओ Elon Musk के चीन दौरे के तुरंत बाद China Association of Automobile Manufacturers और National Computer Network Emergency Response Technical Team ने 29 अप्रैल को देश के डाटा सुरक्षा परीक्षणों को पास करने वाले इंटेलीजेंट कनेक्टेड वाहनों के 76 माडलों की लिस्ट जारी की, बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में Tesla Car का नाम भी शामिल है.

गौरतलब है कि एलन मस्क पिछले रविवार को अचानक चीन के दौरे पर बीजिंग पहुंचे थे. आपको बता दें कि एलन मस्क अपना भारत दौरा रद्द कर चीन के दौरे पर चले गए थे और इस दौरे की जानकारी उनके चीन दौरे के पूरा होने के बाद आई थी. अब सवाल उठ रहा है कि टेस्ला की चीन से बढ़ती नजदीकियों का भारत में उसके भविष्य पर क्या असर पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...