IPL 2022 : लो स्कोरिंग मैच में मुंबई की चेन्नई पर आसान जीत

स्पोर्ट्सIPL 2022 : लो स्कोरिंग मैच में मुंबई की चेन्नई पर आसान...

Date:

बिजनेसबाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क 

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 14. 5 ओवर में पांच विकेट से हराकर अपना कुछ सम्मान बचाया। जीत के लिए मिले 98 रनों के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने आसानी से पूरा कर लिया, हालाँकि इस जीत के बाद भी वह अंक तालिका में सबसे फिसड्डी टीम ही है. 

Also Read : IPL से टीम इंडिया को मिलेगा मैच फिनिशर, इस खिलाड़ी पर है निगाह

CSK की तरह मुंबई की शुरुआत भी भयानक ढंग से हुई, उसके भी शुरूआती तीन विकेट जल्दी गिर गए मगर तिलकराज नाबाद (34), ऋतिक शौक़ीन (18) और टिम डेविड नाबाद (16) ने मैच को हाथ से जाने नहीं दिया। CSK के लिए मुकेश चौधरी ने जल्दी जल्दी तीन विकेट झटककर कुछ अनहोनी की झलक ज़रूर दिखाई मगर मुंबई के नौजवान बल्लेबाज़ों ने बाज़ी हाथ से निकलने नहीं दी.  

इससे पहले मुंबई के डेनियल सैम्स की तबाहकुन गेंदबाज़ी के आगे CSK का ऊपरी बैटिंग आर्डर उड़ गया, CSK की भयानक ढंग से शुरुआत हुई, उसके तीन बल्लेबाज़ मात्र 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. आगे भी उसकी कहानी ख़राब रही, कप्तान धोनी को छोड़कर सभी बल्लेबाज़ों का आना जाना लगा रहा. धोनी ही एकमात्र बल्लेबाज़ रहे जो मुंबई के गेंदबाज़ों का मुकाबला करते रहे.

Also Read : IPL 2022 : राजस्थान को हराकर दिल्ली की प्ले ऑफ में पहुँचने की उम्मीदें ज़िंदा

धोनी अंत तक नाबाद रहे और 36 रन बनाये, इसके अलावा अम्बाती रायुडू, शिवम् दूबे और ड्वेन ब्रावो ही दहाई में दाखिल हो सके. मुंबई के गेंदबाज़ों ने गेंदबाज़ी में आज कमाल कर दिखाया, डैनियल सैम्स हीरो रहे जिन्होंने शुरूआती तीन झटके देकर पिछली चैम्पियन को संभालने का मौका  ही नहीं दिया. Riley Meredith और कुमार कार्तिकेय ने दो दो विकेट हासिल किये. CSK की टीम मात्र 16 ओवर ही खेल सकी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...