मेरठ। गत बुधवार को सोना चांदी के दाम में कमी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी आ गई। आज मेरठ में सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी के दाम में भी 140 रुपये की तेजी आई और इसकी कीमत 62,190 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई। सोना चांदी की कीमत में आई ये तेजी ऐसे समय में है जबकि इस समय शादी ब्याह का मौसम चल रहा है। बता दें कि इस समय सोना चांदी के जेवरों की जबरदस्त डिमांड है।
मेरठ सराफा बाजार में इन दिनों भीड़ देखी जा रही है। बता दें वैश्विक बाजारों में मंगलवार की रात कीमती धातु में गिरावट के कारण बुधवार को सोने के दाम 390 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसकी कीमत 51,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थीं। इससे पिछले कारोबार में सोना 52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई था। वहीं,बुधवार को चांदी 900 रुपये सस्ती हुई थी। जिसके बाद यह 62050 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी।
Also read: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल
आज चांदी के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले कारोबार में चांदी की कीमत 62,950 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सोने की कीमतों में पिछले दिनों कमी आई थी। उस दौरान अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी डॉलर सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं एमसीएक्स पर सोना 1,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.69 डॉलर प्रति औंस कारोबार कर रहे हैं।

