रोहित को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया कप्तान

फीचर्डरोहित को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया कप्तान

Date:

मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को फ्रैंचाइज़ी ने कप्तानी हटा दिया है और उनकी जगह पर गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौटे हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है, अब तो इस बात में लोग संशय जता रहे हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, मुंबई इंडियंस ने अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई इंडियंस ने इस फैसले की जानकारी देते हुए लिखा है,आज आगामी 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने लीडरशिप में बदलाव का ऐलान किया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस को आगे ले जाने वाले सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होंगे। मुंबई इंडियंस के हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि एक युग से दूसरे युग में एंट्री होती है यही मुंबई इंडियंस की ट्रू फिलोसफी है। पहले सचिन से हरभजन और फिर रिकी पोंटिंग से रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुंबई इंडियंस हमेशा भविष्य की तरफ देखती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अबतक पांच आईपीएल के खिताब अपने नाम किए। रोहित शर्मा ने अपने नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था।

फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा का सफल कप्तानी करने और पांच बार चैंपियन बनाने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही फ्रैंचाइज़ी हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में स्वागत किया। हार्दिक को कप्तान बनाये जाने के बाद कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा शायद आईपीएल से सन्यास ले लें या फिर किसी और फ्रेंचाइजी का रुख करें। देखा जाय तो अभी तक रोहित शर्मा ने हार्दिक की कप्तानी में किसी भी लेवल पर कोई मैच नहीं खेला है तो क्या वो एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक की कप्तानी में खेलना पसंद करेंगे। फिलहाल तो इस सवाल का जवाब अभी सभी ढूंढ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...