Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक मंगलवार को,होंगे कई अहम फैसले

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी 14 सदस्यों की कार्यकारिणी बैठक आगामी मंगलवार को बुलाई गई है। यह बैठक अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी। इससे पहले राम जन्म भूमि परिसर में निर्माण समिति ने बैठक कर निर्माण संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की। निर्माण समिति चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र और निर्माण संबंधित अधिकारी राम मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। वहीं मंदिर निर्माण को लेकर आगामी निर्माण कार्य पर एक विशेष रिपोर्ट तैयार होगी जिस पर कल ट्रस्ट की बैठक में रखा जाएगा और उसके द्वारा इसको स्वीकृति दी जाएगी।

Also Read : Uttar Pradesh News: हालातों का करो मुकाबला, दिल से खौफ निकालो : देवबंद मोहतमिम नोमानी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बैठक में सभी 14 सदस्य भाग लेंगे। जिसमें कार्यकारिणी महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ0 अनिल मिश्रा,सदस्य कामेश्वर चौपाल, सदस्य विमलेंद्र मोहन मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सदस्य निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास, सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती,  सदस्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ, सदस्य स्वामी परमानंद महाराज, प्रदेश सरकार की तरफ से नामित सदस्य प्रमुख गृहसचिव अवनीश अवस्थी और अयोध्या के जिलाधकारी नीतीश कुमार भाग लेंगे।

Also Read : Maharashtra News : मस्जिद के आसपास हनुमान चालीसा बजाने की अनुमति नहीं, धार्मिक स्थल पर अनुमति के बाद ही लगेगे लाउडस्पीकर

ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, ट्रस्ट प्रमुख के परासरन बैठक में कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस अहम बैठक के बाद मंदिर ढांचे को तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। योजना के लिए राजस्थान में तराशे जा रहे पत्थरों को अयोध्या पहुंचाने के काम में अब तेजी आई है। मंदिर निर्माण में लगने वाले उपकरण परिसर पहुंचाने शुरू हो गए हैं। मंदिर निर्माण में 100 से अधिक बेहद कुशल कारीगर निर्माण कार्य कर रहे हैं।

Exit mobile version