Amethi News: ट्रक की टक्कर से उड़े बोलेरो के परखच्चे, पिता पुत्र सहित छह की मौके पर मौत

न्यूज़Amethi News: ट्रक की टक्कर से उड़े बोलेरो के परखच्चे, पिता पुत्र...

Date:

लखनऊ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जिसमें पिता पुत्र सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अमेठी जिले के गौरीगंज की है। बोलेरो में सवार सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात अधिक खराब होने पर उनको लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

Read also: कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत

अमेठी जिले के पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा के निवासी अनिल की ससुराल थाना मुंशीगंज के गांव भुसियावा में है। अनिल की ससुराल से बारात जायस गांव जानी थी। अनिल अपनी ससुराल से अन्य नौ लोगों को बोलेरो में लेकर बारात के साथ जायस जा रहा था।

इसी दौरान रात करीब 12 बजे बोलेरो जब श्रीमत परमहंस परमहंस आश्रम के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जिसमें चालक अनिल,कल्लू और उनका पुत्र कृष्ण कुमार, मुकेश, अनुज लवकुश की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों केा अस्पताल पहुंचाया। जहां हालात गंभीर देख चारों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

Read also: सेना के जवान की हादसे में मौत, बाइक सवार तीन घायल, पहाड़ी इलाकों में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...