Uttar Pradesh News: हालातों का करो मुकाबला, दिल से खौफ निकालो : देवबंद मोहतमिम नोमानी

न्यूज़Uttar Pradesh News: हालातों का करो मुकाबला, दिल से खौफ निकालो :...

Date:

सहारनपुर। देश में वर्तमान में चल रहे हालातों को लेकर दारूल उलूम के मोहतमिम का एक बड़ा बयान मुसलमानों के लिए सामने आया है। जिसमें देवबंद दारुल उलूम मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मुसलमानों से अपील की है कि वे हिम्मत से काम ले और समझादी दिखाए। इस समय जो हालात हैं उनसे खुद ही सूझबूझ के साथ मुकाबला करें।

Read also: भाजपा विधायक की स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे खौफ से बाहर निकलें। खौफ और दहशत को अपने दिल में जगह नहीं दें। उन्होंने कहा कि मुसलमान अमन और शांति के मुहाफिज है। मोहतमिम नोमानी ने कहा कि अगर हालात जान और इज्जत पर बनाने लायक हो जाए तो ऐसी परिस्थिति में इन सब का डटकर मुकाबला करें। ऐसे हालात में अपने कदम पीछे नहीं हटाने चाहिए। 

देवबंद के मोहतमिम अदुल कासिम नोमानी ने यह बयान देश के मुसलमानों को बनारस से नमाज से पहले खुतबा पर तकरीर में दिया। मोहतमिम बनारस में रहकर एहतकाफ कर रहे हैं। उन्होंने तकरीर पढ़ी और बोले कि इस्लामी तालीम को अपनाते हुए अपने पड़ोसी और देशवासियों के सामने  इस्लाम की असली तस्वीर उनके सामने पेश करें। इस दौरान नोमानी ने देश के वर्तमान राजनीति हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन हालातों में राजनेता चुप हैं वह चिंता का विषय है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related