Moto G9 Power भारत में 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, जाने संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीMoto G9 Power भारत में 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, जाने संभावित...

Date:


Moto G9 Power भारत में 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, जाने संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G9 Power भारतीय बाजार में 8 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हुई लिस्टिंग से हुआ है। लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G9 Power की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी इमेज और कुछ फीचर्स का खुलासा किया गया है। वैसे बता दें कि भारत से पहले इस स्मार्टफोन को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद है ​कि यूरोप और भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Moto G9 Power ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट हो गया है। जहां दी गई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी वेबसाइट पर स्मार्टफोन के अधिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि कल यानि 5 दिसंबर को इससे जुड़ी अधिक जानकारी सामने आएगी। यह स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

Moto G9 Power भारत में 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, जाने संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Image Source: Google

Moto G9 Power की संभावित कीमत

Moto G9 Power को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। जहां इस स्मार्टफोन की कीमत EUR 199 यानि करीब 17,500 रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को 15,000 से 20,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

Moto G9 Power के स्पेसिफिकेशन्स

Moto G9 Power को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1640×720 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 662 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी मौजूद है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित Moto G9 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related