भारत का पहला लैपटॉप चार्जिंग पावर बैंक लॉन्च हुआ, जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीभारत का पहला लैपटॉप चार्जिंग पावर बैंक लॉन्च हुआ, जाने पूरी डिटेल्स

Date:


भारत का पहला लैपटॉप चार्जिंग पावर बैंक लॉन्च हुआ, जाने पूरी डिटेल्स

वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए स्मार्टफोन और लैपटॉप जिदंगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। दिन भर लैपटॉप पर काम करते समय अगर अचानक से बिजली चली जाए और आपका लैपटॉप चार्ज न हो, तो आप परेशानी में आ जाते हैं। ऐसे में EVM कंपनी ने यूजर्स की सुविधा के लिए भारत का पहला लैपटॉप पावर बैंक बाजार में उतारा है। जिसकी मदद से आप कभी भी कहीं भी अपने लैपटॉप को चार्ज कर सकते हैं। खासतौर पर ट्रैवलिंग के दौरान लैपटॉप की बैटरी डिस्चार्ज होने पर आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। आइए जानते हैं भारत के पहले लैपटॉप पावर बैंक EVM ENLAPPOWER के बारे में डिटेल से….

भारत का पहला लैपटॉप चार्जिंग पावर बैंक लॉन्च हुआ, जाने पूरी डिटेल्स
Image Source: Google

EVM ENLAPPOWER लैपटॉप पावर बैंक

EVM ENLAPPOWER लैपटॉप पावर बैंक को भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 20000mAh की बैटरी दी गई है और यह यूएसबी सी पोर्ट के साथ आता है। यानि यूजर्स मॉडर्न यूएसबी सी पोर्ट वाले लैपटॉप को इसकी मदद से आसानी से चार्ज कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि भारत में यूएसबी सी पोर्ट वाले लैपटॉप की संख्या थोड़ी कम है। यह EVM ENLAPPOWER लैपटॉप पावर बैंक एक्सक्लूसिवली विजय सेल्स पर खरीददारी के लिए उपलब्ध होगा।

EVM ENLAPPOWER लैपटॉप पावर बैंक के फीचर्स

EVM ENLAPPOWER लैपटॉप पावर बैंक की मदद से यूजर्स जिन लैपटॉप को चार्ज को चार्ज कर सकते हैं, उसमें Macbook, Macbook Air, Macbook Pro, MS Surface Pro, Dell XPS 13, HP Spectre x360, Lenovo IdeaPad, LG Gram और Asus Zenbook 13 शामिल हैं। यह पावर बैंक 3 साल की वारंटी के साथ आता है। यह डिवाइस अल्ट्रा प्रीमियम मेटल बॉडी और क्लासी लुक के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ 4 फीट लंबी टाइप सी और सिंक केबल मिलेगी। सबसे खास बात है कि EVM ENLAPPOWER पावर बैंक एयर ट्रैवल के दौरान बिल्कुल सुरक्षित है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related