दुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल

ट्रेवलदुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल

Date:


दुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल

आज हम आपको दुनिया के  सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। 

बाली, इंडोनेशिया 

दुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल
Image by Sushuti from Pixabay 

बाली इंडोनेशिया का एक द्वीपीय प्रांत है, जिसे एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। 

रोम, इटली 

दुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल
Image by Elijah Lovkoff from Pixabay 

रोम यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है।  रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है। यहां का ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा आप यहां हजारों साल पुरानी एतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है। 

हनोई, वियतनाम 

दुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल
Image by PublicDomainPictures from Pixabay 

 लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है। 

इस्तांबुल, तुर्की 

दुनिया के ये है खूबसूरत पर्यटन स्थल
Image by Ben Kerckx from Pixabay 

तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related