आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है।
बाली, इंडोनेशिया
बाली इंडोनेशिया का एक द्वीपीय प्रांत है, जिसे एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
रोम, इटली
रोम यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है। रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है। यहां का ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा आप यहां हजारों साल पुरानी एतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है।
हनोई, वियतनाम
लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है।
इस्तांबुल, तुर्की
तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं।

