Mono Pharmacare IPO: मोनो फार्माकेयर का आईपीओ आज खुल गया। Mono Pharmacare IPO का प्राइज बैंड 26 से 28 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। यह इश्यू एनएसई के एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जाएगा। Mono Pharmacare IPO (Mono Pharmacare IPO) 30 अगस्त 2023 तक बोली के लिए खुला रहेगा। Mono Pharmacare कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 26 से 28 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। यह इश्यू एनएसई के एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होगा।
ग्रे मार्केट से क्या संकेत ?
इस बीच, पब्लिक इश्यू ने ग्रे मार्केट में अपनी शुरुआत कर दी है। बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, मोनो फार्माकेयर लिमिटेड (Mono Pharmacare IPO) के शेयर ग्रे मार्केट बाज में 5 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। बता दें कि Mono Pharmacare का आईपीओ आज खुला है। यह 30 अगस्त 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। Mono Pharmacare कंपनी का आईपीओ के जरिए 14.84 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। Mono Pharmacare कंपनी के आईपीओ के लिए बोली लगाने वाले लॉट में आवेदन कर सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 4000 शेयर शामिल हैं। Mono Pharmacare आईपीओ के जरिए जुटाए धन का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और निर्गम व्ययों के लिए करेगी।
कब आवंटित होंगे शेयर?
Mono Pharmacare के शेयर आवंटन की संभावित तारीख 4 सितंबर 2023 रखी गई है। कंपनी ने बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। यह आईपीओ एनएसई एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित है। Mono Pharmacare शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 7 सितंबर 2023 है।

