अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है मोदी सरकार: अखिलेश यादव

फीचर्डअपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है मोदी सरकार: अखिलेश यादव

Date:


अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है मोदी सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए धनवानों के लिये किसानों को दांव पर लगाने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा, ”भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है, इसलिए धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है।”

अखिलेश का ट्वीट
भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है, इसीलिए धनवानों के लिए किसानों को दाँव पर लगा रही है. भाजपा भूल रही है वो जिन्हें नुक़सान पहुँचा रही है, वे संकट से संघर्ष करनेवाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते.
उन्होंने कहा, ”भाजपा भूल रही है कि वह जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष करनेवाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते।”

किसानों के हौसले तोड़ना चाहती है सरकार
इसके पूर्व, सपा अध्यक्ष ने केंद्र और किसान संगठनों के बीच सोमवार को हुई बातचीत बेनतीजा होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ”भाजपा सरकार ने आज फिर निरर्थक वार्ता करके अगली तारीख दे दी।” उन्होंने कहा, ”हर बार आधा दिन गुजार कर दो बजे बैठक करने से ही लगता है कि भाजपा सरकार आधे मन से आधे समय काम करके, इस आंदोलन को लम्बा खींचना चाहती है, जिससे किसानों का हौसला टूटे पर किसान टूटनेवाले नहीं, सत्ता का दंभ तोड़नेवाले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related