हाथरस में भिड़े कार और ट्रक, पांच की मौत

उत्तर प्रदेशहाथरस में भिड़े कार और ट्रक, पांच की मौत

Date:


हाथरस में भिड़े कार और ट्रक, पांच की मौत

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में राजस्थान के अलवर से सोरों जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो कार को कासगंज रोड पर नगला जलाल बिजलीघर के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां कहा कि टक्कर कल देर रात हुई ।

राजस्थान के अलवर के रहने वाले नौ गंगा स्नान के लिये सोरों आ रहे थे । देर रात कासगंज की तरफ से आ रहा सब्जी भरा ट्रक कार पर चढ़ गया जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में 10 वर्षीय बालिका और पांच वर्ष का बालक भी है । चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है । मृतकों में एक की पहचान राम निवास मीणा के रूप में हुई है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...