MLA Abbas Ansari: कड़ी सुरक्षा में चित्रकूट जेल से कासगंज जेल रवाना हुआ विधायक अब्बास अंसारी

उत्तर प्रदेशMLA Abbas Ansari: कड़ी सुरक्षा में चित्रकूट जेल से कासगंज जेल रवाना...

Date:

लखनऊ। चित्रकूट जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा में पुलिस कासगंज जेल के लिए लेकर रवाना हो गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए पुलिस अब्बास को कासगंज लेकर पहुंचेगी। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। विधायक अब्बास को लेकर जा रहे काफिले में अपर एसपी के नेतृत्व में एक सीओ और चार थानों की फोर्स और भारी संख्या में पुलिस लाइन की फोर्स मौजूद है। कैदी वाहन से अब्बास अंसारी को ले जाया जा रहा है।


चित्रकूट से कासगंज 459 किलोमीटर दूर

चित्रकूट से कासगंज की दूरी करीब 459 किलोमीटर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते से लगभग नौ घंटे बाद विधायक अब्बास नई जेल में पहुंचेगा। बता दें कि चित्रकूट से छह गाड़ियों के काफिले के साथ चार थाने की पुलिस टीम में 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। चित्रकूट के एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज ले जाया जा रहा है। इसके लिए रास्ते में आने वाले हर जिले और थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...