Mirzapur Season 2 रिलीज डेट आउट ,शो सितम्बर के महीने में आने वाला है.

बॉलीवुडMirzapur Season 2 रिलीज डेट आउट ,शो सितम्बर के महीने में आने...

Date:


Mirzapur Season 2 रिलीज डेट आउट ,शो सितम्बर के महीने में आने वाला है.

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर के फैन्स के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गई है. इस सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. अब फैन्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पहले माना जा रहा था कि मिर्जापुर 2 अप्रैल 2020 में रिलीज होगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. ताजा रिपोर्ट्स की माने तो ये शो सितम्बर के महीने में आने वाला है.

खत्म हुआ पोस्ट प्रोडक्शन का काम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जापुर 2 OTT प्लेटफॉर्म पर सितम्बर के आखिरी वीक में रिलीज होगा. एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल ने इस बारे में बताया है कि अगस्त के अंत तक OTT प्लेटफॉर्म इस बात का ऐलान भी कर देगा. मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में आया था. ये हिंदी की दूसरी बड़ी वेब सीरीज थी, जिसे दर्शकों से बेहद प्यार मिला. पिछले दो साल से इसके दूसरे सीजन का इंतजार दर्शक कर रहे हैं.

कुछ दिनों पहले ही मिर्जापुर 2 की स्टार कास्ट ने डबिंग करते हुए अपनी फोटो भी शेयर की थी. गोलू का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि वे मिर्जापुर के फैन्स के लिए जान की बाजी लगाकर डबिंग करने पहुंची हैं और शो जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...