पूर्व पीएम को मंत्री ने दी श्रद्धाजंलि, मौन भी रखवाया

फीचर्डपूर्व पीएम को मंत्री ने दी श्रद्धाजंलि, मौन भी रखवाया

Date:


पूर्व पीएम को मंत्री ने दी श्रद्धाजंलि, मौन भी रखवाया

  • अस्पताल में भर्ती हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं उनके निधन की खबर

मधुपुर। एक और दुख की खबर है, हिन्दुस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाने में आज जो तरक्की आप देख रहे हैं उनमें फिफ्टी परसेंट हाथ डा.मनमोहन सिंह का है। एक सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण और खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व पीएम को श्रद्धाजंलि देने के लिये एक मिनट का मौन भी रखवाया। पूर्व पीएम के अस्पताल में उपचाराधीन होने के बावजूद उनके निधन की खबर देने वाले मंत्रीजी अब सफाई देते फिर रहे हैं। वहीं विपक्षी दल मंत्रीजी की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Read also: एन.के. सिंह ने आईईजी अध्यक्ष के रूप में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ली जगह

शुक्रवार को देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास एपीजे डा. अब्दुल कलाम चैक का उदघाटन करने के लिये सूबे के पर्यटन व अल्पसंख्य कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन की दुखद सूचना दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी देश को जो 50 साल आगे लाये थे। हिंदुस्तान की तरक्की में पूर्व प्रधानमंत्री का बेहद योगदान है। मौके का फायदा उठाकर भाजपा पर हमला करने से न चूकने वाले मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि मनमोहन सिंह जी देश को जो 50 साल आगे लाये थे मोदी जी ने हिन्दुस्तान को 50 साल पीछे लाकर खड़ा कर दिया है। आज उस शख्य का निधन हो गया। उन्होंने पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धाजंलि देने के लिये एक मिनट का मौन भी रखवाया।

Read also: ज्यादा टीकाकरण से ही जीत सकते हैं कोरोना की जंग: मनमोहन सिंह

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मंत्रीजी को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने फेसबुक पर अपनी गलती मानते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे भ्रामक खबरों की वजह से उन्होंने गलती से कुछ कह दिया था। मैं दिल से क्षमा प्रार्थी हूं और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की दुआ अल्लाह से करता हूं। अल्लाह पूर्व पीएम को लंबी उम्र और अच्छी सेहत प्रदान करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related