अध्यक्ष पद संभालने पर करूंगा विचारः राहुल गांधी

फीचर्डअध्यक्ष पद संभालने पर करूंगा विचारः राहुल गांधी

Date:


अध्यक्ष पद संभालने पर करूंगा विचारः राहुल गांधी

  • कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

नई दिल्ली। अगले साल राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। आज दिल्ली में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की। इसके बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद संभालने पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Read also: 5 चुनावी राज्यों में राहुल गांधी के काम से 40 प्रतिशत से अधिक लोग संतुष्ट नहीं

दिल्ली में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी की सीनियर नेता अंबिका सोनी ने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई। अंबिका सोनी ने बैठक में कहा कि सभी कांग्रेसजन चाहते हैं की राहुल गांधी पार्टी का अध्यक्ष बनें। अंबिका सोनी ने यह भी कहा कि यह राहुल गांधी पर निर्भर करता है कि वह क्या चाहते हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलौत ने भी राहुल गांधी से कांग्रेस का नेतृत्व करने को कहा। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा की वह फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बात पर विचार करेंगे।

कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठाये जाने से अगले वर्ष 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होने वाले अध्यक्ष पद चुनाव का निर्णय अभी से तय हो गया लगता है। शायद ही कोई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने चुनाव में उतरने की कोशिश करेगा। ऐसे में यदि राहुल गांधी ने अपना मन नहीं बदला तो उनका अध्यक्ष बनना तय है।

Read also: राहुल गांधी और प्रियंका के साथ खड़ा रहूंगाः सिद्धू

गौरतलब है कि आज दिल्ली हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने खुद को पार्टी की पूर्णकालिक और सक्रिय अध्यक्ष बता कर कांग्रेस के जी-23 नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। पूर्व में जी-23 में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जैसे सीनियर लीडर्स ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी मेें बड़ा बदलाव करने और पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष की आवश्यकता बताई थी। इन नेताओं का नाम लिये बिना सोनिया गांधी ने उन्हें मीडिया के जरिये बात न करने की नसीहत दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related