मिनी पाकिस्तान- वेटिकन सिटी के खिलाफ धर्म युद्ध छेड़ेगा विहिप

फीचर्डमिनी पाकिस्तान- वेटिकन सिटी के खिलाफ धर्म युद्ध छेड़ेगा विहिप

Date:


मिनी पाकिस्तान- वेटिकन सिटी के खिलाफ धर्म युद्ध छेड़ेगा विहिप

  • प्रवक्ता विनोद कुमार बंसल ने कहा, हिंदू के साथ सिखों, बौद्धों और जैनियों का भी कराया जा रहा धर्म परिवर्तन

नई दिल्ली। अगले साल उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पूर्व धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दे सियासी तापमान को बढ़ाने लगे हैं। एक ओर जहां राजनीतिक दल एक-दूसरे पर इन मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वही विश्व हिंदू परिषद ने इन मुद्दों को लेकर 21 दिसंबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

Read also: पाकिस्तान : हंगामे के बाद इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर के लिए भूखंड बहाल

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद कुमार बंसल ने कहा कि देश की डेमोग्राफी में बदलाव आ रहा है और भारत में अनेक मिनी पाकिस्तान और मिनी वेटिकन सिटी बनते जा रहे हैं। लेकिन देश के प्रशासन को इस विषय की जानकारी नहीं है। लेकिन विश्व हिंदू परिषद इन मुद्दों को गंभीरता से ले रहा है। धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने 21 दिसंबर से देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस आंदोलन के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता देश भर में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। सूत्रों के अनुसार विश्व हिंदू परिषद देश में हो रहे धर्म परिवर्तन के आंकड़ों को लेकर एक सर्वे भी कर रहा है। इस सर्वे में इन कार्यों को अंजाम देने वाली संस्थाओं, देश की बदली डेमोग्राफी के आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं। विहिप प्रवक्ता विनोद कुमार बंसल के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर तक पहुंचेंगे और उन्हें पठन सामग्री भी उपलब्ध कराएंगे। जिनको पढ़कर देशवासी यह जान पाएंगे कि देश कितनी बड़ी साजिश से गुजर रहा है।

Read also: हिंदूओं की मॉब लिन्चिंग पर चुप्पी क्यों?-डॉ सुरेन्द्र जैन

उन्होंने कहा कि देश में बन रहे मिनी पाकिस्तान और मिनी वेटिकन सिटी के खिलाफ एक धर्म युद्ध की शुरुआत करना इस अभियान का स्पष्ट मकसद है। आम जनता के साथ सांसदों से भी मिलकर उन्हें देश में हो रहे धर्म परिवर्तन की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की चिंता केवल हिंदू तक सीमित नहीं है बल्कि सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा किया जा रहा धर्म परिवर्तन भी हमारे लिए चिंता का विषय है।

बंसल का कहना है कि पंजाब में कई इलाके धर्म परिवर्तन करने का अड्डा बन गए हैं। वही सिख, बौद्धों और जैनो का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिशें की जा रही हैं। हम बहुसंख्यकों की संख्या को लगातार कम करने की कोशिशें चल रही हैं। बंसल का कहना है कि धर्म परिवर्तन के लिए लव जिहाद इस्लाम में सबसे बड़ा हथियार है। वहीं मिशनरीज द्वारा चंगाई सभा जैसे खतरनाक अधिकार हथियार का प्रयोग कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, आस्था के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...