Milestone: कोहली ने घर में जड़ा 20वां शतक

स्पोर्ट्सMilestone: कोहली ने घर में जड़ा 20वां शतक

Date:

रन मशीन विराट कोहली अब जो भी करते हैं कोई न कोई कीर्तिमान बन जाता है. आज उन्होंने श्रीलंका खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शतकीय पारी खेल कर जहाँ कई रेकॉर्डों को ध्वस्त किया वहीँ कई कीर्तितमानों की बराबरी कर ली. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आज 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर में कोहली की विराट 113 रनों की पारी भी शामिल है जो उनके कैरियर की 73वीं और एकदिवसीय क्रिकेट की 45वीं शतकीय पारी भी है. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी की, सचिन तेंदुलकर ने घर में अब तक 20 शतक लगाए हैं जिसकी बराबरी भी आज विराट ने कर ली.

लगातार दूसरा एकदिवसीय शतक

विराट कोहली का यह सैकड़ा 80 बॉल में आया, विराट आखिरी ओवर में 113 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया, अपनी पिछली एकदिवसीय पारी में भी विराट ने इतने ही रन बनाए थे. कोहली का वनडे में यह लगातार दूसरा शतक है. इससे पूर्व 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने 113 रनों की पारी खेली थी. वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के लिए कोहली का यह शतक काफी मायने रखता है. एकदिवसीय विश्व कप में खिताबी जीत हासिल करने के लिए भारत को कोहली से ऐसी ही कई पारियों की ज़रुरत होगी।

रोहित की फॉर्म में वापसी

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ों ने आज एक अच्छा बेस बनाया और 143 रनों की साझेदारी की. अच्छी बात कप्तान रोहित की फॉर्म में वापसी रही, रोहित ने 67 गेंदों में शानदार 83 रन बनाये, इसमें तीन छक्के और 9 चौके शामिल रहे. शुभमन ने भी 70 रनों की उम्दा पारी खेलकर एक विशाल स्कोर की नीव रखी जिसपर 373 रनों की बुलंद ईमारत कोहली के विराट प्रयास से खड़ी हुई, एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 400 का आंकड़ा भी छु सकती है मगर अंत में लगातार कई विकेट गिरने से 10-15 गेंदों में ज़्यादा रन नहीं बन पाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related