मेसी ने दागे 700 गोल

स्पोर्ट्समेसी ने दागे 700 गोल

Date:


मेसी ने दागे 700 गोल

बार्सिलोना।स्पेनिश लीग में बार्सिलोना और एटलेटिको के बीच खेला गया मैच 2-2 से ड्रॉ रहा. इस मैच में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पेनाल्टी पर गोल कर अपने करियर का 700वां गोल किया. बार्सिलोना के लिए मेसी का यह 630वां गोल था. स्पेनिश क्लब के लिए मेसी ने अपना पहला गोल एक मई 2005 को किया था. 2012 में मेसी ने 91 गोल किए थे और पेले के 75 गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

आगे भी कई लक्ष्य
क्लब ने लिखा, मेसी बेहद महत्वाकांक्षी हैं उनके पास आगे भी कई लक्ष्य हैं. उन्हें पेले के एक टीम के लिए किए गए सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड को तोडऩे के लिए सिर्फ 13 गोल और चाहिए. क्लब के लिए 724 मैच खेलने के बाद उन्हें जावी हर्नांडेज के 767 तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. मेसी के साथ क्लब का करार 2021 तक का है.

  • 13 गोल दूर हैं पेले का रिकॉर्ड तोडऩे से मेसी.
  • 767 गोल दाग चुके हैं जावी हर्नांडेज.
  • 2021 तक मेसी का बार्सिलोना के साथ है करार.
  • 630 गोल बार्सिलोना की ओर से कर चुके हैं मेसी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related