रांची की बेटी कृतिका पांडे ने देश का नाम रोशन किया

लाइफस्टाइलरांची की बेटी कृतिका पांडे ने देश का नाम रोशन किया

Date:


रांची की बेटी कृतिका पांडे ने देश का नाम रोशन किया

  • कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित हुई
  • सीएम सोरेन ने ट्वीट कर कहा कृतिका पर सभी को गर्व

झारखंड के रांची की बेटी कृतिका पांडे ने देश का नाम रोशन किया है.उसे एशिया रीजन के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है.29 वर्षीय कृतिका को यह सम्मान ‘ द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ ‘ स्टोरी के लिए मिला है. बता दें कि रांची की बेटी कृतिका पांडेय ने इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 हजार पाउंड की राशि इनाम में जीती है. कृतिका को यह सम्मान ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ कहानी के लिए मिला है. यह कहानी एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की है.कृतिका ने एशिया रीजन के लिए 2020 का कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज जीता है. 29 वर्षीय कृतिका पांडेय इससे पूर्व पुस्कार्ट पुरस्कार के लिए नामित की गईं थी. कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार 2012 में शुरू किया गया था.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची की कृतिका पांडेय को कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्‍कार जीतने पर बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि उन्हें मिला यह पुरस्कार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर झारखंड के युवा महिला और पुरुष की प्रतिभा का प्रमाण है.

क्या है कहानी में?
यह दो युवाओं की कहानी है जो समाज की सदियों पुरानी बंदिशों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.घृणा और पक्षपात के युग में कोई कैसे प्यार करता है, ये इस स्टोरी में बताई गई है.दरअसल, यह कहानी एक हिंदू लड़की की एक मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ने की है, जिसमे बताया गया है कि कैसे ये दोनों युवा नफरत और पक्षपात के दौर में प्यार के विचार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या करतीं है कृतिका?

कृतिका पांडे फिलहाल एमहर्स्ट के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय में एमएफए की डिग्री हासिल कर रही हैं.यह सम्मान पाने के बाद कृतिका ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज की विजेता कहानियों को पढ़ रही थीं. इसके बाद कुछ कुछ हजार शब्दों में ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ लिख पाई हैं.

इस अवार्ड में खास क्या?
कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज साल 2012 से कॉमनवेल्थ से अनपब्लिस्ड शॉर्ट स्टोरी के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार एशिया, पेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा और यूरोप, और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं दिया जाता है. प्रत्येक विजेता को 2,500 पाउंड (लगभग 2.4 लाख रुपये) मिलते हैं और सभी विजेता को कुल £ 5,000 (लगभग 4.72 लाख रुपए) मिलते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...