पहाड़ी इलाकों में बारिश से तापमान में आएगी कमी,कम होगा जिलों का वायु प्रदूषण

मेरठ रीजनपहाड़ी इलाकों में बारिश से तापमान में आएगी कमी,कम होगा जिलों का...

Date:


पहाड़ी इलाकों में बारिश से तापमान में आएगी कमी,कम होगा जिलों का वायु प्रदूषण

मेरठ। Weather Update – फरवरी माह के शुरूआती दिनों में हुई बारिश के बाद अब तेज धूप से तापमान बढ़ रहा है। नए साल 2022 के फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ्र से वहां पर बारिश के हालात बने हुए है। जिस बजह से मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंडी हवाओं ने अपना असर बनाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यो में बारिश की स्थिति बनी हुई है। इस बारिश के कारण अब मैदानी इलाकों में एक बार फिर से बढ़ते तापमान में कमी आएगी और लोगों को सर्दी का अहसास होगा। मौसम विभाग ने आगामी 16 फरवरी को उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। इसके बाद उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश की आशंका है। जिसके चलते 17 से 20 फरवरी तक देश के उत्तर पश्चिम राज्यों में भी बारिश की संभावना है। लेकिन दिल्ली एनसीआर और मेरठ सहित पश्चिमी उप्र में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दूसरे राज्यों में बारिश और तेज हवा से एनसीआर दिल्ली और मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के जिलों में हवा की गुणवत्ता में इसका असर पड़ेगा।

Read also: अगले 48 घंटे तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रहेगा खराब मौसम

आज सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता यानी एक्यूआई 250 तक दर्ज की गई। जो कि खराब वायु गुणवता की श्रेणी में है। आने वाले दिनों में मेरठ के आसपास के जिलों में कोहरे की चादर सुबह के समय दिखाई देगी लेकिन बाद में दिन में मौसम साफ रहेगा। अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसका असर उप्र और पंजाब के अलावा हरियाणा में नहीं होगा। लेकिन इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा होगा। इसी के साथ हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री से अधिक रहने की संभावना जताई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...