मेरठ। Gold-Sliver Price – आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सराफा बाजार में तेजी देखी गई। हालांकि यह तेजी सोने के भाव में दिखी। जबकि चांदी के दाम आज फिर कम हुए। कारेाबारी दिन की शुरूआत में सोना आज 160 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ। जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमतें 50,280 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई। मेरठ के सराफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 160 रुपये महंगा हुआ। बता दें कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं और रुपये में गिरावट आ रही है। जिसके चलते देश के घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। वहीं चांदी के दाम भी आज 290 रुपये प्रति किग्रा कम हुए। जिसके बाद आज 999 प्रतिशत शुद्ध चांदी के दाम 64,480 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए। सराफा बाजार में पिछले सप्ताह के कारोबारी दिनों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 49,900 रुपये दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने के दाम में 470 रुपये की तेजी आई आई थी।
Read also: 10 दिन में सोने चांदी के कीमतों ने पकड़ी रफ्तार,62 से 64 हजार के पार पहुंची सफेद धातु
जिससे सोने के भाव 50 हजार रुपये के नजदीक पहुंच गए थे। गत दिनों 24 कैरेट सोने का भाव मेरठ के सराफा बाजार में जहां 49,980 रुपये दर्ज किया गया था। वहीं चांदी की कीमत भी 64 हजार के पार पहुंच गई थी। जिसमें एक किग्रा चांदी की कीमत सोमवार को 64,480 रुपये रही। जो कि पिछले कारोबारी सत्र की अपेक्षा 840 रुपये अधिक है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 75.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। जिसके कारण सोने के दामों में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इसके अलावा सोने की मांग इस समय कम है। जिसके चलते कारोबार कम हो रहा है।

