ईवीएम खराबी के चलते मतदाताओं की लगी कतारें,धीमा हो रहा मतदान

विधानसभा चुनावईवीएम खराबी के चलते मतदाताओं की लगी कतारें,धीमा हो रहा मतदान

Date:


ईवीएम खराबी के चलते मतदाताओं की लगी कतारें,धीमा हो रहा मतदान

उत्तरप्रदेश। Electronic Voting Machine (EVM) – प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज 9 जिलों की 55 सीटों पर हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इसमें सहारनपुर की 7 और बिजनौर की 8 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। लेकिन कई जगहों पर ईवीएम की खराबी की शिकायतें आई है। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं। लेकिन ईवीएम की खराबी के कारण मतदान धीमी गति से चल रहा है। दूसरे चरण में सहारनपुर में आज मतदान के दौरान इस्लामिया कॉलेज में बने बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदाताओं ने हंगामा किया। बिजनौर की सदर विधानसभा सीट के माडल बूटा नंबर 195 में भी ईवीएम खराब हो गई। जिसके चलते काफी देर तक मतदान रूका रहा। इस कारण बूथ के बाहर काफी लंबी लाइनें लग गईंं लोग ईवीएम ठीक होने का इंतजार करते रहे।

Read also: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

आज दूसरे चरण के मतदान में पश्चिमी उप्र के 9 जिलों की 55 सीटों करीब 2 करोड मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपना नया विधायक चुनेंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए मतदान केद्रों और जिलों में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को तीन लेयर में बांटा गया हे। पहली लेयर में पैरामिलिट्री फोर्स को रखा गया है। दूसरे में पीएसी है और तीसरे लेयर की जिम्मेदारी यूपी पुलिस यानी स्थानीय थाना पुलिस को सौंपी गई है। मतदान के ​लिए सुबह से मतदाताओं में वोट डालने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Read also: यूपी चुनाव: दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदान शुरू, 586 प्रत्याशी ठोक रहे ताल

पैरामिलिट्री की 109 कंपनी और 20 हजार पुलिसकर्मी :

बिजनौर जिले की 8 विधानसभा सीटों। जिसमें बढापुर,बिजनौर सदर,नजीबाबाद, नूरपुर, चांदपुर, नहटौर,धामपुर, नगीना शामिल हैं। इनमें सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान केंद्र की ओर वोट डालने के लिए रूख कर लिया था। जिले में मतदान के दिन यानी आज पैरामिलिट्री की 109 कंपनी लगाई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...