Weather Update: चढ़ी धूप तो होने लगा गर्मी का अहसास,रूकने लगी ठंड की रफ्तार

मेरठ रीजनWeather Update: चढ़ी धूप तो होने लगा गर्मी का अहसास,रूकने लगी ठंड...

Date:


Weather Update: चढ़ी धूप तो होने लगा गर्मी का अहसास,रूकने लगी ठंड की रफ्तार

मेरठ। Weather Update – मौसम में अब तेजी से बदलाव होने लगा है। चढ़ती धूप के बीच अब लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। धूप के तीखेपन ने ठंड की रफ्तार पर ब्र्रेक लगा दिया है। हालांकि अभी कुछ दिन और मौसम में ठंड और सुबह कोहरे का असर दिखाई देगा। दिल्ली एनसीआर और मेरठ सहित पश्चिमी उप्र में अभी ठंड का अहसास बरकरार है। इसका कारण हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवाएं हैं। जो कि तेज धूप में भी हल्की सर्दी का अहसास करा रही हैं। पिछले तीन दिन से लगातार मौसम साफ है और इस साफ मौसम में सूरज के तेवर तेज होते जा रहे हैं। जिस कारण लोगों को अब गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की माने तो अभी फरवरी में ऐसे ही वातावरण रहेगा। जिससे कि दिन में तेज धूप निकलेगी और खूब धूल भरी ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे ठंड का अहसास होगा और गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी। गत शनिवार और आज रविवार को भी सुबह ही तेज धूप निकली। ​लेकिन सुबह के समय बाहरी इलाकों में कोहरा भी काफी तेज पड़ा। वहीं तेज ठंडी हवाएं भी लोगों को ठंड का अहसास कराती रही। जिससे मौसम में ठंडक का स्तर बना रहा।

Read also: चुनावी मौसम का हाल

आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने से तापमान भी बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह से मौसम बिल्कुल साफ दिखाई दिया। तेज धूप निकली और ठंडी हवाओं के झोंके लोगों को हल्की ठंड का अहसास कराते रहे। हालांकि तेज धूप निकलने के कारण ठंड का एहसास कम ही हुआ। दोपहर के समय धूप इतनी तेज हुई कि लोगों ने घरों के भीतर ही जाने में भलाई समझी। शाम को भी यहीं हाल रहा। शाम को धूप तो गायब हो गई। लेकिन ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे ठंड का अहसास होता रहा। फरवरी के पहले दिन से ही बारिश ने अपना असर दिखाया था। पश्चिमी विक्षोभ बनने के बाद फरवरी में बारिश के दो बार हालात बने। लेकिन अब 10 फरवरी के बाद से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। जिससे लोग धूप का मजा ले रहे हैं। अब मौसम साफ होने के बाद बाद तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो चुकी है। रविवार को दिन का तापमान बढ़कर 23 पार चला गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अब आगे आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इसी के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...