गाजियाबाद। हिजाब विवाद – कर्नाटक से चला हिजाब विवाद यूपी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जिलेे गाजियाबाद तक पहुंच गया है। जिले में कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। आज मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतर आई और उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी हिजाब को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है। गाजियाबाद के खोड़ा में आज चुनावी आचार संहिता के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में मुसिलम महिलाएं सड़कों पर एकत्र हुई और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रदर्शन की जानकारी जब पुलिस प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन मुस्लिम महिलाओं ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसी बीच महिला पुलिसकर्मियों केा भी बुला लिया गया। पुलिस के सामने भी काफी देत तक प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस ने इस प्रदर्शन को बंद करवाने की कोशिश की तो कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गई और उन्होंने वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने माहौल खराब करने और अभद्र व्यवहार के आरोप में 15 प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Read also: हिजाब विवाद पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बता दें कि पहले चरण के चुनाव के बाद जिले की अधिकांश पुलिस फोर्स इस समय दूसरे जिलों में चुनाव करवाने के लिए गई हुई है। आज खोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ा कालोनी में मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब प्रकरण में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस प्रशान को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को प्रदर्शन करने और जुलूस निकाले से मना किया। इस दौरान महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। हिजाब को लेकर प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए। बताया जाता है कि खोड़ा थाना पुलिस के साथ मुस्लिम महिलाओं ने धक्का-मुक्की भी की। इस धक्का-मुक्की में थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई।

