मेरठ। Gold – Sliver Price – जनवरी और फरवरी माह में चांदी के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बावजूद भी पिछले चार महीने का चांदी के दामों का औसत देखे तो अब भी चांदी 4 हजार रुपये सस्ती चल रही है। चार महीने पहले यानी नवंबर में। नवंबर,दिसंबर,जनवरी 2022 और फरवरी में चांदी की डिमांड काफी बनी हुई है। जबकि सोने की मांग शादी ब्याह के अवसर पर या फिर त्यौहारी सीजन में अधिक बढ़ती है। चांदी की खपत इंडस्ट्री और मेडिकल लाइन में अधिक होने के कारण इसकी डिमांड साल के सभी महीनों में बराबर रहती है। यहीं कारण है कि चांदी के भाव सोने की कीमत से अधिक तेजी से चढ़ते हैं और वैसे ही नीचे भी उतरते हैं।
Read also: तमिलनाडु में मंदिर की पालकी का चांदी का कवर चुराने के आरोप में पुजारी गिरफ्तार
ये रहा चांदी का पिछले चार महीने का भाव :
चांदी की कीमत की बात नवंबर के महीने से की जाए तो बेहतर होगा। इस महीने में दीपावली का सीजन भी रहा था। जिसके चलते नवंबर में चांदी की डिमांड अधिक हो गई थी। नवंबर महीने में चांदी की सबसे ज़्यादा कीमत 68,740 रुपये प्रति किग्रा रही। जबकि सबसे कम दाम 63,100 रुपये प्रति किग्रा दर्ज किए गए। इसी नवंबर माह में चांदी का औसत मूल्य 66,227 रुपये प्रति किग्रा रहे। नवंबर के पहले दिन यानी एक नवंबर को चांदी का भाव 66,060 रुपये प्रति किग्रा पर खुला था। इसके बाद नवंबर के अंतिम दिन यानी 30 तारीख को चांदी की कीमत 63,100 रुपये प्रति किग्रा रही थी। इसी तरह से बात साल 2021 के सबसे अंतिम महीने दिसंबर की करें तो इसमें 64,000 रुपये प्रति किग्रा चांदी के भाव सबसे अधिक रहे। दिसंबर में चांदी के सबसे कम भाव 61,630 रुपये प्रति किग्रा दर्ज किए गए। दिसंबर 2021 में चांदी का औसत मूल्य 63,102 दर्ज किया गया। एक दिसंबर को चांदी का खुलने का भाव 63,110 रुपये प्रति किग्रा था।
Read also: फोनपे दे रहा सोने और चांदी पर गारंटीड कैशबैक
दिसंबर के अंतिम दिन यानी साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर 2021 को चांदी की कीमत 63,630 रुपये प्रति किग्रा रही। 2021 के समाप्ति के बाद शुरू हुए साल 2022 के शुरूआती महीने जनवरी में चांदी की सबसे ज़्यादा कीमत 66,930 रही। जबकि जनवरी में चांदी के सबसे कम दाम 61,860 रुपये दर्ज किए गए। जनवरी 2022 में 99 प्रतिशत चांदी का औसत मूल्य 63,904 रुपये प्रति किग्रा रहा। साल के शुरूआती दिन दिन यानी 1 जनवरी को चांदी की कीमत 63,630 रुपये थी जबकि 31 जनवरी 2022 को चांदी का भाव 62,480 रुपये प्रति किग्रा रहा। इसी तरह से बात वर्तमान माह फ़रवरी की करें तो अभी तक इस महीने में सबसे ज़्यादा कीमत 64,770 रुपये रही है। जबकि 13 फरवरी तक सबसे कम दाम 62,170 रुपये दर्ज किए गए है। फरवरी के 13 दिनों में चांदी का औसत मूल्य 63,172 रुपये प्रति किग्रा रहा है। जबकि एक फ़रवरी को भाव खुलने पर चांदी का दाम 62,420 रुपये प्रति किग्रा रहा था।

