Meerut Corona News: आज मेरठ में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस 33

मेरठ रीजनMeerut Corona News: आज मेरठ में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में...

Date:

मेरठ। आज मेरठ में सात कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 33 हो गई है। बता दें कि मेरठ सहित पूरे एनसीआर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस समय सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले गाजियाबाद और नोएडा में आ रहे हैं। मेरठ में आज कोरोना के 1457 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आज मेरठ के मेडिकल कालेज में 1867 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 33 पर पहुंच गई है। इन 33 कोरोना संक्रमित मरीजों में चार मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

Read also: India Covid-19 Update: कोरोना संक्रमण दर एक प्रतिशत से बढ़कर पहुँची 8.5 पर, 71 नये मरीज संक्रमित

जबकि 29 कोरोना संक्रमित घर में ही होम आइसोलेशन में हैं। आज किसी मरीज की कोरोना से मृत्यु नहीं हुई। वहीं छह मरीजों ने कोरोना की जंग जीत ली और वो अपने घर चले गए। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को कोरोना संक्रमण से कुछ राहत है। शनिवार को मेरठ में आठ कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि दो लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भेज दिए गए थे। मेरठ में अब कोरोना का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ रहा है। सीएमओ मेरठ अखिलेश मोहन ने लोगों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से आगाह किया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वो मास्क का अधिक से अधिक उपयोग करें और सोशल डिस्टेंस का भी पालन करें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related