Aaj Ka Rashifal 26 June 2022: वृष राशि वालों को होगा आज धन लाभ,कर्क राशि के जातकों के लिए पिकनिक के योग

धर्मAaj Ka Rashifal 26 June 2022: वृष राशि वालों को होगा आज धन...

Date:

मेष (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण क्रोध आ सकता है। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में सरसता आएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ होगा। 

Read also: Rahu Ketu Transit : राहु करेंगे अपनी राशि में परिवर्तन,12 अप्रैल से मेष में होंगे विराजमान

वृष (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि वाला है। व्यापार करने वालों को अत्यधिक परिश्रम करना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की अधिकारियों से अनबन हो सकती है। लोगों से मिल मिलाप करने का मौका मिलेगा। अपनी व्यावसायिक योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे। जिसके बाद धन लाभ मिलता दिख रहा है। 

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याएं आज दूर होंगी। यदि कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं,तो आज का दिन सर्वोत्तम है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) 

जीवन साथी एक दूसरे में ही मस्त नजर आएंगे। आज किसी भी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना ही बेहतर होगा। समाज में मान सम्मान बढे़गा। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर धन संचय की योजनाएं कारगर होंगी। 

सिंह (Leo Daily Horoscope)

व्यापारी वर्ग के लोग आज लेनदेन में सावधानी बरतें। कोई अनजान व्यक्ति कोई गलत राह दिखा सकता है। अपनी सुख सुविधाओं की सामग्री पर कुछ धन व्यय करेंगे। जिसके बाद गुप्त शत्रु ईष्या करेंगे। राजनीति में जुड़े लोगों को कोई नया पद सौंपा जा सकता है। संतान के बढ़ते खर्चे को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। 

कन्या (Virgo Daily Horoscope)

आज दिन रचनात्मक कार्य में खूब मन लगेगा। लेकिन विपरीत परिस्थिति में धैर्य नहीं बनाया तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जो घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें किसी नई नौकरी की सूचना मिलेगी। लेकिन अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगाकिसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिखेगा। घर गृहस्थी में समस्याएं चल रही थी तो वह सुलझ जाएगी। बच्चे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

तुला (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। यदि पहले कोई मन्नत मांग रखी थी वह पूरी होगी। जिसके बाद धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं। वह लाभदायक रहेगी। कुछ पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने का रहेगा। संतानपक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ मिलेगा। अधिकारी से अच्छी सांठगांठ रहेगी। लेकिन छोटे व्यापारी व्यापार में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव करेंगे। उनमें से कोई भी ऐसा कार्य नहीं है, जिसे कल पर टालना होगा। कानूनी विवाद परेशानी खड़ी कर सकता है। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। जिसे देखकर प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपको नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

Read also: Aaj Ka Rashifal 20 June 2022: जानिए आज सप्ताह के पहले दिन राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज पराक्रम में वृद्धि होगी।किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

आज किसी भूमि,वाहन व मकान खरीदने का सपना पूरा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज किसी विपरीत परिस्थिति में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सगे भाइयों में कुछ तनातनी रहेगी। जो पारिवारिक कलह का कारण होगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या होगी। 

मीन (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन समस्याओं को समझाने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। किसी खास उपलब्धि को पाकर मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। यदि भागदौड़ अधिक की तो मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। संतान से जुड़ी समस्याओं को लेकर परिजन से सलाह बेहतर होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...