मेरठ। दौराला में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में आज शुक्रवार को बॉयलर फट गया। हादस के बीच में अमोनिया गैस रिसाव हो गया। बायलर फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत उड़ गई। बताया जा रहा है कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि50 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें अधिकांश मजदूर मलबे के चीने दबे हुए हैं। कुछ रिसाव से बेहोश हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोर में तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में फैल गया। रिसाव में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 मजदूर बेहोश होने की जानकारी है। इसकी जानकारी लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
हादसे के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस भेजी गई हैं। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच रही है। बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी भी बुलाई गई है।
Boiler Explosion: पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोर में धमाका, चार लोगों की मौत, 50 से अधिक मजदूर घायल
Date:

