फीस माफी के लिए सीएम को पत्र लिखेंगी मेरठ की मेयर

मेरठ रीजनफीस माफी के लिए सीएम को पत्र लिखेंगी मेरठ की मेयर

Date:


फीस माफी के लिए सीएम को पत्र लिखेंगी मेरठ की मेयर

मेरठ। निजी पब्लिक स्कूलो में कोरोना काल की शुल्क माफी के लिए अभिभावक संघ जनजागरण अभियान चला रहा है। सोमवार को इसी अभियान के अंतर्गत अभिभावक संघ के संयोजक कपिल राज एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महापौर सुनीता वर्मा से उनके आवास पर मिला और शुल्क माफी अभियान के लिए समर्थन मांगते हुए ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को स्कूलों की धमकी दिए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में मध्यम आयवर्ग के लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं। स्कूलों में पढ़ाई न होने पर भी स्कूल संचालक मासिक फीस के साथ अन्य ख़र्चे भी जोड़ कर छात्रो को देने के लिए बाध्य कर रहें हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल की फीस देने के लिए किसी भी छात्र अभिभावक को बाध्य न किये जाने का निर्देश दिया हुआ है।महापौर ने अभिभावकों के पक्ष को सही माना और स्कूलों पर कार्यवाही किये जाने तथा फीस माफ किये जाने के लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल को पत्र लिखने का आस्वासन दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...